बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करने आये। उनके विधान सभा के कार्यवाही का अवलोकन के दरम्यान महादेवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) की छात्राओं ने विधान सभा में भेंट की।
बता दें कि सीएम धामी के विधानसभा दौरे के दौरान एमआईटी की छात्राओं ने उनसे मुलाकात की। सीएम ने छात्राओं से लोकतंत्र की प्रणाली के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं को लोकतंत्र में विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपलिका आदि कैसे कार्य करते हैं, के सम्बन्ध में पूरी जानकारी होनी चाहिए तथा आशा व्यक्त की कि छात्राएं विधानसभा की कार्यवाही के अवलोकन से एक नया अनुभव लेकर जायेंगी।
साथ ही सीएम धामी ने छात्राओं से कहा की वह विधान सभा की कार्यवाही के अवलोकन से एक नया अनुभव लेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र छात्राओं को लोकतंत्र में न्यायपालिका, कार्यपालिका, तथा विधायिका की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी होनी चाहिए इसी को साथ सीएम धामी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को कामना की।