हार्टफुलनेस संस्था के सदस्यों ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट

Uttarakhand News

सोमवार को राजभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से हार्टफुलनेस संस्था के कर्नल उत्तम पाटिल सहित अन्य सदस्यों से शिष्टाचार भेंट की। हार्टफुलनेस संस्था ध्यान करने की एक सरल तथा परिष्कृत अभ्यास-पद्धति के बारे में लोगों को प्रशिक्षण दे रही है। यह संस्था 160 देशों में फैली हुई है जिसके 16 हजार से भी ज्यादा ट्रेनर लोगों को ध्यान लगाना और इससे होने वाले फायदों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

बता दें कि राज्यपाल ने कहा की वर्तमान की भागदौड़ भरे जीवन में ध्यान लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ध्यान से जहां मन एकाग्रचित होता है, वहीं इसके कई फायदे भी है। उन्होंने कहा कि ध्यान के महत्व को हर व्यक्ति को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यहां प्रसन्नता की बात है कि संस्था लोगों को ध्यान लगाने से संबंधित निशुल्क प्रशिक्षण और इसके महत्व के बारे में बता रही है।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने राज्यपाल को पुस्तकें भी भेंट की। इस अवसर पर मीनाक्षी पाटिल, रुद्रेश्वर राज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share it