देहरादून का श्री कृष्णा एनक्लेव में कमिटी का हुआ गठन, अनिल चौधरी बने अध्यक्ष

Dehradun News Uttarakhand News

रविवार को देहरादून के श्री कृष्णा एनक्लेव में स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में एक बैठक हुई। आपको बता दें कि बैठक में कॉलोनी की समस्याओं पर विचार विमर्श होने के साथ साथ एक कमिटी का गठन किया गया।

बता दें कि श्री कृष्णा एनक्लेव के सभी सदस्यों की उपस्थिति में कमिटी के अध्यक्ष पद हेतु अनिल चौधरी को चयनित किया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु रवींद्र कुमार, सचिव पारस जोनेजा, महामंत्री दीपक राणा, कोषाध्यक्ष सुशील गोयल, व्यवस्थापक प्रमोद ठाकुर, संगठन मंत्री अमित काला, मीडिया प्रभारी विवेक श्रीवास्तव को चयनित किया गया।

ऐसे में सभी सदस्यों की सहमति से यह फैसला किया गया कि कॉलोनी में सदस्यता हेतु 500 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। कॉलोनी में सबसे पहला कार्य कॉलोनी का बोर्ड लगाने का किया जाएगा। तथा सभी लोगों ने यह शपथ भी लिया कि कॉलोनी कोई भी अवांछनीय तत्व न दिखाई दें।

इस मौके पर श्री कृष्णा एनक्लेव के स्थानीय निवासी विवेक वर्मा, सपना शर्मा, विजय कुमार समेत कॉलोनी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share it