सोमवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक 23 वर्षीय युवती की गर्दन काटकर हत्या दी गई। घटना के बाद बाजार में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। मृतक युवती की का नाम गुंजन है।
बता दें कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती घर से बाहर निकली थी और इसी दौरान एक युवक से बातचीत के समय उस पर अचानक हमला कर दिया गया। आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर युवती को मौत के घाट उतार दिया। घटना मछली बाजार कोतवाली क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में मछली बाजार स्थित एक दुकान में काम करता था और उसकी मृतक युवती गुंजन से पहले से पहचान थी। वारदात में इस्तेमाल चापड़ मिल गया है।
आपको बता दें कि वहां मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश कुमार शादीशुदा था और उसका एक लड़का भी था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था और आज सामने आया। दोनों की दो साल से दोस्ती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक युवती के बीच पूर्व में प्रेम संबंध था। आरोपी ने पहले भी युवती को जान से मारने की धमकी दी थी दोनों के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
वहीं देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यह घटना सुबह 10 बजे हुई है। युवती गुंजन बाजार में काम करती थी और आज सुबह स्कूटी से बाजार काम करने आई थी। इसी दौरान वहां आरोपी आकाश आया। आकाश की पिछले कुछ दिनों से युवती से बातचीत बंद थी। पर हमारी टीम ने आरोपी को पकड़ लिया है।
साथ ही एसएसपी सिंह ने आगे कहा कि लड़की ने 31 जनवरी को आकाश कुमार के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। युवती ने कहा था कि आकाश उसके ऊपर हमला कर सकता है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। पुलिस ने आकाश की पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि वह पिछले 3 दिनों से घर नहीं आया है।
