देहरादून के वार्ड नौ 60 में एक बार फिर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देहरादून के कोने-कोने से हज़ारों की संख्या में आए हिन्दुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बता दें कि इस कार्यक्रम में हिंदू एकता, राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति संरक्षण और आदर्श राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका जैैसे विषयों पर जागरूक किया गया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तीर्थाचार्य स्वामी परवेंद्र पुरी (पीठाधीश्वर-विश्व सनातन महापीठ) एवं रविन्द्र चौहान, आरएसएस के विभाग कार्यवाहक रहे।
बता दें कि मुख्य अतिथि स्वामी परवेंद्र पुरी अपने उदबोधन कहा कि आज के समय में हिंदुओं की एक जुट रहने की अति आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन से हिन्दुओं में एकजुटता आएगी और हिन्दू समाज अपनी-अपनी जातियों से ऊपर उठ कर हम सब हिन्दू एक है कि भावना लिए आपसी जातिगत लगाईयों से बचेंगे तभी एक सशक्त हिन्दू एकता का निर्माण होगा।
साथ ही आरएसएस के विभाग कार्यवाहक रविन्द्र चौहान ने कहा कि आज हिन्दू जिस तरह स्वर्ण और दलित जातियों में बटता जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश का समूचे विश्व की सबसे पुराना धर्म है सनातन, आज हमारी आपसी मनमुटाव से उठ रहे तनाव को कम करने और देश में हिन्दुओं को एकजुट करने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरतें नजर आ रही है।
वहीं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दूरदृष्टि से लोगों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी कराई। इसमें-गणेश वंदना, अतिथि स्वागत, ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुति छोटे-छोटे बच्चों व कलाकारों के साथ मिलकर तैयार की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय सिंह राणा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक संजीत बंसल (पार्षद) एवं संरक्षक डॉ अनुज सिंह रहे। आपको बता दें कि सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम धर्मराज सिंह के निर्देशन में हुआ जिसकी प्रशंसा वहां मौजूद सभी लोगों ने की। उसके बाद सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
यह भी बता दें कि इस कार्यक्रम में मंच संचालन प्रमोद कुमार दीक्षित ने किया एवं कोषाध्यक्ष जीवेश रहें।
इस दौरान निरंजन, कुंवर, पंकज, राकेश, संतोष, रतन, अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।
