उत्तराखंड सरकार की योजनाओं का सीएम धामी के समक्ष जन जागरण अभियान समिति ने किया अद्भुत प्रदर्शन

Dehradun News Uttarakhand News

शनिवार को सामाजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति के पदाधिकारियों और विद्यालयी छात्राओं ने मुख्यमंत्री आवास में जा कर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

बता दें कि संस्था ने पीएमश्री जीजीआईसी राजपुर रोड की 15 छात्राओं से उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनहित में संचालित 15 योजनाओं पर पोस्टर बना कर सीएम धामी का उक्त योजनाओं के प्रति आभार जताया ।

यह रहीं 15 योजनाओं :-

1- अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना – गरीब परिवारों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज

2- मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना – गर्भवती महिलाओं और नवजात के लिए सहायता

3- मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना – गरीब परिवारों को मुफ्त गैस रिफिल

4- लखपति दीदी योजना – महिलाओं की आय ₹1 लाख/वर्ष तक बढ़ाने का लक्ष्य

5- मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना – महिलाओं को रोजगार/आत्मनिर्भरता

6- गौरा देवी कन्याधन योजना, बेटियों की शिक्षा/शादी के लिए आर्थिक सहायता

7- मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना – युवाओं को सोलर आधारित रोजगार

8- पंडित दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना – पर्यटन और स्थानीय रोजगार बढ़ाना

9- वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना – पर्यटन क्षेत्र में रोजगार

10- मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना – छात्रों को यात्रा सुविधा

11- उत्तराखंड निःशुल्क साइकिल योजना – छात्रों को साइकिल सुविधा

12- आँचल अमृत योजना – बच्चों के पोषण के लिए दूध वितरण

13- स्टार्टअप उत्तराखंड योजना – युवाओं को व्यवसाय शुरू करने में मदद

14- शादी अनुदान योजना (गरीब परिवारों के लिए) – बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता

15- उत्तराखंड नारी शक्ति वंदन/सशक्तीकरण योजना – महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए 5 लाख तक का ऋण

इस अवसर पर सीएम धामी ने सभी छात्राओं के पोस्टर्स को देख कर संस्था और छात्राओं की सराहना की। उन्होंने सभी बच्चियों बेहतरीन चित्रकारी को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा की पीठ भी थपथपाई।

साथ ही संस्था के अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने मुख्यमंत्री को सभी पोस्टर्स का अवलोकन करवाया । वही उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने जनहित में एतिहासिक कार्य कर है, जिसका लाभ प्रदेश की लाखों जनता उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी देश का पहला समान नागरिक संहिता और सख्त नकल विरोधी कानून बना कर समूचे देश के सामने नजीर पेश की है।

इस मौके पर संस्था के सचिव विवेक श्रीवास्तव, संरक्षक डाॅo राजेश डोभाल, कार्यक्रम संयोजिका शिवानी रावत, विधालय संयोजिका प्रेमलता रावत सहित छात्राओं में खुशी रावत, खुशी शाह, मुस्कान, अपर्णा, निक्की, यशोदा, वैष्णवी, मंतीशा मौजूद रही।

Share it