यू.एफ.टी.ए.आर.ए. ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का किया भव्य अभिनंदन

Dehradun News Uttarakhand News

शनिवार को उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (यू.एफ.टी.ए.आर.ए.) की नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री आवास में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन ने राज्य में फिल्म निर्माण को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म पॉलिसी’ लागू करने के लिए सीएम धामी का आभार प्रकट किया और उनका भव्य अभिनंदन किया।
ऐतिहासिक पहल: यू.एफ.टी.ए.आर.ए. प्रदेश का ऐसा पहला संगठन बना है जिसने नई फिल्म पॉलिसी के दूरगामी विजन के लिए सीएमको ‘अभिनंदन पत्र’ भेंट कर और ‘शॉल’ ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बता दें कि शिष्टाचार भेंट के दौरान यू.एफ.टी.ए.आर.ए. ने सीएम धामी को एक औपचारिक पत्र सौंपा, जिसमें ‘फिल्म बोर्ड’ के शीघ्र गठन और प्रदेश में ‘फिल्म पुरस्कार समारोह’ आयोजित करने का आग्रह किया गया।

वहीं सीएम धामी ने संगठन की मांगों पर गहरी रुचि दिखाते हुए अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की, जिससे प्रदेश के कलाकारों और फिल्मकारों में हर्ष की लहर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और सिनेमा के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।

इस मौके पर प्रदीप भंडारी जी (अध्यक्ष), कांता प्रसाद (महासचिव), जस पंवार ‘जस्सी’ (संयोजक सलाहकार), नागेन्द्र प्रसाद (प्रचार सचिव), प्रमोद बेलवाल (कोषाध्यक्ष) मौजूद रहे।

Share it