हिंदी साहित्य अकादमी के काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचना से मचायी धूम

Dehradun News Uttarakhand News

शनिवार को देहरादून के खुशीराम लाइब्रेरी में हिंदी साहित्य अकादमी भारत की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें देहरादून के जाने माने कवियों और साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. दिनेश शर्मा रहे, कार्यक्रम के संयोजक सुभाष चंद्र वर्मा रहे। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष कवियित्री मीरा नवेली ने किया।

बता दें कि कार्यक्रम का सुंदर संचालन के कवि नवीन आजम ने किया उन्होंने वहां उपस्थित सभी कवियों को बड़े ही आदर भाव के साथ उनका स्वागत किया। जहां एक ओर हास्य और व्यंग के प्रसिद्ध कवि रवींद्र सेठ ने देश में हो रहे ताजा मुद्दों को उठाया वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ कवि और देहरादून की जानी मानी संस्था जन जागरण अभियान समिति के द्वारा आयोजित नवरत्न सम्मान से सम्मानित नरेंद्र शर्मा ने अपनी हास्य कविता से सबको हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिया।

वहीं युवा कवि विवेक श्रीवास्तव ने अपनी सुप्रसिद्ध कविता कपड़ों की आपसी बातें सुना कर सबका मनोरंजन किया और रिद्धि सुकुमारी ने अपनी कविता से देवभूमि की बदलते परिदृश्य को उजागर किया। ऐसे में संस्था के महामंत्री राकेश जैन ने हास्य परिहास की कविताओं से सबका मन मोह लिया और विक्की आर्या ने अपनी छोटी कविताओं से सभी को चकित कर दिया।

यह बता दें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने महाभारत की ऐसी रचना सुनाई जिससे कि लोगों के कई भ्रम दूर हुए, वहीं संस्था की अध्यक्ष कवियित्री मीरा नवेली ने अपनी सुप्रसिद्ध ग़ज़ल हमारा क्या है सुना कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

इस मौके पर सुनील दत्त बेदार, शिवानी रात्रा, अमायरा ज्योति भंडारी, विक्की आर्या, नरेंद्र उनियाल, संजीव मेहता, भानू प्रताप सिंह, राकेश जैन सहित अन्य साहित्यकार और साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

Share it