महिलाओं के हुनर को मिला मंच, ऋषिकेश में ‘स्वावलंबिनी दीपावली मेला 2.0’ का शुभारंभ

Dehradun News National News Uttarakhand News

ऋषिकेश। महिलाओं के हुनर को मंच देने, उनके उत्पादों को पहचान दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘स्वावलंबिनी दीपावली मेला 2.0’ का शुभारंभ होटल द अमारिस, देहरादून रोड, नटराज चौक के निकट, ऋषिकेश में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिबन काटकर किया गया। मेले का आयोजन रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास की ओर से किया जा रहा है।

बता दें कि ‘स्वावलंबिनी दीपावली मेला 2.0’ महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल है। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने, अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और स्वरोजगार के अवसर तलाशने का मंच मिलता है।

साथ ही मेले का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना भी है। दीपावली के उत्सव के साथ जुड़ी यह पहल महिला स्वावलंबन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश देती है।

ऐसे में कार्यक्रम में महिला स्वावलंबन को सशक्त समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया गया। जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव उनके परिवार, समाज और प्रदेश की प्रगति पर भी पड़ता है।

वहीं ‘सशक्त नारी, आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ की भावना को केंद्र में रखकर आयोजित यह मेला महिलाओं को आगे बढ़ने, अपनी पहचान बनाने और उद्यमिता की दिशा में नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे प्रयास महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश में आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने में भी योगदान दे सकते हैं।

इस मौके पर राज्य मंत्री गिरीश डोभाल, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान और उत्तराखंड आंदोलनकारी सरोज डिमरी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Share it