गलत तरीके से हाईवे निर्माण पर दिखा चंद्रबनी की जनता में रोष, रुका निर्माण कार्य

Dehradun News Uttarakhand News

देहरादून में बन रहे आशा रोड़ी झाझरा नेशन हाईवे पर चंद्रबनी क्षेत्र के पार्षद सुमन बुटोला और पूर्व पार्षद सुखवीर सिंह बुटोला की अगुआई में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन हुआ और काम रुकवाया गया।

आपको बता दें कि चंद्रबनी क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा चोयला पट्टीयों वाला ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में गलत तरीके से नेशनल हाईवे के द्वारा बनाए जा रहे कलवर्ट पानी निकासी नालों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर कार्य को रुकवाया गया जिसमें बताया गया कि नेशनल हाईवे के द्वारा 50 वर्षों से चल रहे संपर्क मार्ग पटियों वाला से घराट हर बजवाला मार्ग को भी अवरोध कर दिया गया है जहां से धर्मपुर व सहसपुर दोनों विधानसभा के हजारों ग्रामीण आवाजाही करते हैं।

साथ ही वहां के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अवगत कराने के बावजूद आवाजाही हेतु रास्ते की व्यवस्था नेशनल हाईवे द्वारा नहीं की गई है जिस कारण से ग्रामीणों में भारी रोष है। बताया गया है कि पानी निकासी हेतु नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा नाले की व्यवस्था की जाए ताकि पानी की समुचित व्यवस्था हो सके और आबादी में घुसने वाले पानी को भी रोका जा सकेगा।

इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सुमन बुटोला, पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला, मयंक सिंह गौर, पी पी सिंह, पूनम भटनागर, मनोज पंत, अनिल ढकाल, सागर थापा, मनोनिता राणा प्रताप सिंह, राकेश कुकरेती, सुरज रावत, मोहित शर्मा, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share it