मंगलवार को देहरादून की साहित्यिक संस्था ‘जीवन्ती’ के तत्वाधान में हिंदी पखवाड़े के काव्य गोष्ठी का आयोजन प्रसिद्ध कवियित्री डॉ. क्षमा कौशिक के निवास पर हुआ जिसमें देहरादून के प्रसिद्ध कवि एवं कवियित्री ने प्रतिभाग किया। आपको बता दें कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ ग़ज़लकार डॉ. इंदु अग्रवाल ने किया और मुख्य अतिथि गीतकार और कवि डॉ. राजेश डोभाल रहे।
साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार जी.के. पिपिल, राधेश्याम कौशिक, विजय प्रसाद खंडूरी सहित संस्था की अध्यक्ष कविता बिष्ट ‘नेह’ जी एवं अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष कविता बिष्ट ‘नेह’ ने सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सह सचिव निकी पुष्कर ने किया।
वहीं हिंदी पखवाड़े के इस कार्यक्रम में वहां उपस्थित सभी कवियों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं इंदु अग्रवाल ने नारी सम्मान पर अपनी सर्वश्रेष्ठ रचना सुना कर सभी को भावविभोर कर दिया। साथ ही मुख्य अतिथि ने अपने गीतों ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
यह बता दें कि कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ कवियित्री डॉ. क्षमा कौशिक ने अपने हाथों से बनाए व्यंजन से सबका मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में अंजना कंडवाल भानू प्रताप सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मौजूद रहें।
