बुधवार को सामाजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति के तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 12 दिनों के लिए उत्तराखंड में मखाना की खेती/उत्पादन के नए अवसर तलाशने बिहार को रवाना हुई है। इस शोध यात्रा में संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा, उपाध्यक्ष/यात्रा कॉर्डिनेटर प्रमोद बेलवाल और सचिव विवेक कुमार द्वारा बिहार कुछ मखाना उत्पादक जिलों में भ्रमण कर किसानों से उत्पादन की विधा जानने का प्रयास करेंगे।
आपको बता दें कि समिति के पदाधिकारी पटना स्थित उद्योग निदेशालय में अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और बड़े व्यापरियों से भेंट करेंगे, साथ ही उत्पादन से लेकर स्टोरेज और मार्केटिंग की भी गुण सीखेंगे।
वहीं संस्था द्वारा उत्तराखंड के कृषि और किसानों के लिए किए जा रहे इस प्रयास को उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सराहना की। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखकर उनसे संस्था के प्रतिनिधि मंडल का सहयोग करने का अनुरोध भी किया है।
