पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, आश्रितों का किया सम्मान

National News Uttra Pradesh

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ में आयोजित स्मृति परेड में शामिल होकर कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से भेंटकर उनका सम्मान किया और राष्ट्र की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया।

बता दें कि सीएम योगी ने कहा कि पुलिस के अमर शहीदों का स्मरण हमें यह एहसास कराता है कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि निरंतर निभाया जाने वाला दायित्व है। इस दायित्व के निर्वहन में पुलिस के जवान अपने सुख, सपनों और यहां तक कि जीवन का भी बलिदान कर देते हैं।

साथ ही उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को सम्मानपूर्वक याद किया गया।

Share it