सीएम धामी ने सीएम योगी की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

Dehradun News National News Uttarakhand News Uttra Pradesh

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

बता दें कि सीएम धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों के साथ हैं।

साथ ही सीएम धामी ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Share it