‘मेक इन यूपी, मेक फॉर द वर्ल्ड’ को मिलेगी मजबूती, मेरठ में बेवरेज कैन प्लांट की ग्राउंडब्रेकिंग

National News Uttra Pradesh

लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ से वर्चुअली जनपद मेरठ में स्थापित होने वाले बॉल बेवरेज पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एल्युमिनियम बेवरेज कैन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियों का उत्तर प्रदेश में निवेश प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, बेहतर निवेश वातावरण और मजबूत नीतिगत व्यवस्था पर बढ़ते भरोसे का प्रमाण है।

बता दें कि सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश और औद्योगिक विकास के एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश सरकार ने नीतिगत जड़ता से बाहर निकालकर उत्तर प्रदेश को निवेश के अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। बेहतर नीतियों, मजबूत बुनियादी ढांचे और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण के परिणामस्वरूप देश-विदेश की कंपनियां प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रही हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियों का उत्तर प्रदेश में निवेश ‘मेक इन यूपी, मेक फॉर द वर्ल्ड’ (मेक इन यूपी, मेक फॉर द वर्ल्ड) के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहा है। इससे न केवल प्रदेश में विनिर्माण गतिविधियों का विस्तार होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी।

ऐसे में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। इसके लिए औद्योगिक विकास को गति देने के साथ-साथ निवेशकों को बेहतर सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और अनुकूल नीतिगत वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के इन प्रयासों से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की परिकल्पना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

वहीं उन्होंने ने विश्वास जताया कि इस प्रकार के निवेश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ विनिर्माण क्षेत्र को नई गति देंगे। औद्योगिक इकाइयों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को वर्ष 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति में औद्योगिक निवेश, विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार और वैश्विक कंपनियों की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी बता दें कि सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। निवेश को प्रोत्साहन देने और औद्योगिक विकास को गति देने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे, ताकि उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

Share it