हर जन बोले भाजपा हर मन बोले भाजपा: सीएम धामी

National News Uttarakhand News

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धुमाकोट में पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में भारी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर मुहर लगाने एवं प्रचंड बहुमत के साथ पूरे प्रदेश में विकास रूपी कमल खिलाने की अपील की।

बता दें कि सीएम धामी इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों का लगातार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें वह निश्चित रूप से सफल होंगे और भारत अगले 5 वर्ष में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।

साथ ही सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की विचारधारा को दर्शाता है एवं तुष्टिकरण को बढ़ावा देना कांग्रेस की नीति का हिस्सा है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हमेशा से कांग्रेस देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटती आई है, परंतु देश की जनता अब इनकी कूटनीतियों को समझ गई है और इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।

वहीं सीएम धामी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड से विशेष लगा है उन्होंने कहा है कि 21वीं शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा जो भौतिक रूप से दिख रहा है। उत्तराखंड में लगातार विकास योजना पर कार्य हो रहे हैं। इसी के साथ कम धामी ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई जिनमें यूसीसी, नकल विरोधी कानून प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूसीसी कानून लागू होने से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। साथ ही प्रदेश में नारी शक्ति पर विशेष रूप से कार्य हुआ है और यह सब संभव प्रधानमंत्री मोदी के विजन के तहत हुआ है।

इस मौके पर डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, अनिल बलूनी समेत अन्य कार्यकर्ता एवम भारी संख्या में प्रदेश की जनता मौजूद रही।

Share it