जन आशीर्वाद मिल रहा अपार, उत्तराखंड चुनेगा मोदी सरकार: सीएम धामी

National News Uttarakhand News

बुधवार को कुण्डेश्वरी (ऊधम सिंह नगर) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित कर नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

बता दें कि सीएम धामी इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों का लगातार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें वह निश्चित रूप से सफल होंगे और भारत अगले 5 वर्ष में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।

साथ ही सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की विचारधारा को दर्शाता है एवं तुष्टिकरण को बढ़ावा देना कांग्रेस की नीति का हिस्सा है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हमेशा से कांग्रेस देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटती आई है, परंतु देश की जनता अब इनकी कूटनीतियों को समझ गई है और इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।

वहीं सीएम धामी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड से विशेष लगा है उन्होंने कहा है कि 21वीं शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा जो भौतिक रूप से दिख रहा है। उत्तराखंड में लगातार विकास योजना पर कार्य हो रहे हैं। इसी के साथ कम धामी ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई जिनमें यूसीसी, नकल विरोधी कानून प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यूसीसी कानून लागू होने से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। साथ ही प्रदेश में नारी शक्ति पर विशेष रूप से कार्य हुआ है और यह सब संभव पीएम मोदी के विजन के तहत हुआ है।

Share it