विमेनिया ग्रुप के तीजोत्सव में श्रद्धा रावत ने मारी बाज़ी

Dehradun News Uttarakhand News

राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा स्थित एक निजी होटल में वूमेनिया ग्रुप ने सुहागन महिलाओं के लिए तीजोत्सव कार्यक्रम मनाया।

बता दें कि इस कार्यक्रम में शहर के कोने कोने से कई महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न खेलों को खेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया, जिसमें उन्हें कई पुरस्कार भी मिले।

वही इस उत्सव का मुख्य आकर्षण मिस तीज प्रतियोगिता रहा, साथ ही महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर इस प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, जिसमें श्रद्धा रावत मिस तीज बनी। इस प्रतियोगिता को जज दीप्ति और सुनीता ने किया।

ऐसे में मेजबान अनु नौटियाल ने बताया कि वूमेनिया ग्रुप समय समय पर महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, उन्होंने यह भी बताया कि वूमेनिया ग्रुप खास कर तीज के पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करती है और कई औरतों की मदद भी करती है।

इस दौरान श्रद्धा, रुचि और कविता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Share it