विधायक चमोली और पूर्व पार्षद बुटोला के अथक प्रयासों से मिली आसन नदी के पुश्ते निर्माण को स्वीकृति

Dehradun News Uttarakhand News

राजधानी देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र के पूर्व पार्षद सुखवीर सिंह बुटोला और क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली के अथक प्रयासों से गौतम कुंड के पास से निकलने वाली आसन नदी के पुश्ते निर्माण कार्य को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्वीकृति मिल गई है। नदी में पुश्ते न होने के कारण क्षेत्र वासियों को तरह तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खासकर के बरसात के दिनों में नदी के आस पास के क्षेत्र में पानी भर जाने के कारण क्षत्रिय लोगों की समस्याएं बढ़ जाती थीं।

बता दें कि कैलाशपुर की समस्या को लेकर पूर्व पार्षद बुटोला ने सहसपुर विधायक सुखदेव सिंह पुंडीर के साथ सीएम धामी से मिलकर क्षेत्र की समस्या से उन्हें अवगत कराया और उन्होंने इस समस्या से निजात पाने का भरोसा जताया। इस संबंध में बुटोला से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों में जब सहसपुर विधान सभा क्षेत्र में जब सीएम धामी की जनसभा थी वहां भी वह सीएम से मिलकर इस समस्या को दोबारा से अवगत कराया।

वहीं विधायक विनोद चमोली इस समस्या से अच्छी तरह अवगत थे क्योंकि बरसात के दिनों में वह स्वयं इस क्षेत्र का अवलोकन किए थे। परिणाम स्वरूप इस समस्या का समाधान हो गया है। सीएम धामी ने आसान नदी के लिए पुश्ते निर्माण कार्य को स्वीकृति दे दी है। आशा है जल्द से जल्द पुश्ते के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा जिससे कि आने वाले बरसात के दिनों में क्षेत्रवासी इस समस्या से निजात पा सकेंगे।

Share it