डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने नो व्हीकल डे पर साइकिल पर पहुंचे कार्यालय

Dehradun News Uttarakhand News

वैसे तो प्रधानमंत्री के अपील पर देश में छोटे से छोटा इंसान हो या बड़ा इंसान सभी अपने अपने तरीके से ऊर्जा संरक्षण के लिए नए नए प्रयोग कर रहे हैं। भारत सरकार के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक जैसे तमाम लोग अपनी क्षमता अनुसार ऊर्जा संरक्षण में लगे हुए हैं। इस परिस्थिति में कई अभिनेताओं ने भी प्रतिभाग किया।

वहीं शनिवार को ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना विभाग में ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल तथा पैदल कार्यालय पहुंचकर इस पहल में सहभागिता की।

बता दें कि महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी स्वयं साइकिल से सूचना निदेशालय पहुंचे। वहीं अपर निदेशक सार्वजनिक परिवहन से दफ्तर पहुंचे इसके साथ अन्य अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक स्कूटी, साइकिल का उपयोग कर इस अभियान को सफल बनाया।

ऐसे में डीजी सूचना तिवारी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा विभाग के इस पहल को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

Share it