दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

Dehradun News National News Uttarakhand News

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड में देहरादून पहुंचे। जहां उनका स्वागत करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सभी शीर्ष नेताओं सहित स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुष्प गुच्छ लेकर खड़े दिखें।

बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नबीन का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। वही इस दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा की टीम लंबे समय से तैयारियों में जुटी थी। इस साल के अंत में ही उत्तराखंड में चुनाव होने की संभावना है जिसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरे सियासी दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है।

वहीं राजधानी देहरादून के बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में चुनाव से लगभग 6 माह पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे में संगठन और सरकार दोनों की पक्षों को लेकर मंथन किया जाएगा, उत्तराखंड में 2022 में सीएम धामी की अगुवाई में भाजपा एक बड़ी जीत दर्ज की थी। ऐसे में पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने युवा नेता नितिन नबीन उत्तराखंड में दुबारा भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी नेताओं को मूलमंत्र देंगे, वही सीएम धामी के कैबिनेट मंत्रियों के साथ कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन मंत्री अजेय कुमार, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सभी पूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री, सांसद सहित संगठन के कई बड़े नेता और विधायक मौजूद रहें l

Share it