रविवार को देहरादून की संस्था प्रगतिशील क्लब में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें संस्था के अध्यक्ष पीयूष भटनागर ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि 1976 में शुरू हुई। आपको बता दें कि प्रगतिशील क्लब में प्रति वर्ष किसी एक महान विभूति को बसंत श्री सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
बता दें कि कार्यक्रम में देहरादून के प्रसिद्ध कवियों ने प्रतिभाग किया और अपनी अपनी सर्वश्रेष्ठ रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यंग्यकार रविन्द्र सेठ ने की और अध्यक्षता मशहूर कवि सत्य प्रकाश शर्मा “सत्य” ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन युवा कवि विवेक श्रीवास्तव ने किया।
इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव स्वप्निल सिन्हा, संरक्षक राजेश डोभाल, प्रमोद बेलवाल, अनिल शास्त्री, अरविंद गंगवार, भानू प्रताप सिंह, सुनील दत्त, सुभाष वर्मा, संजीव मेहता, नवीन आजम, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
