देहरादून की जानी मानी संस्था ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था के तत्वावधान में काव्य संध्या गुरुवार को खुशीराम लाइब्रेरी में संपन्न हुआ, जिसमें देहरादून के जाने माने कवि एवं कवियित्रियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरादून के जाने माने लेखक, कवि, चित्रकार एवं मूर्तिकार ज्ञानेंद्र कुमार ने किया। जहां मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत रहें। विशिष्टि अतिथियों में पर्यावरणविद जगदीश बाबला, शायर इकबाल आज़र, एवं गीतकार शिव मोहन सिंह रहे।
बता दें कि संस्था ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था की अध्यक्ष कविता बिष्ट हैं जो अपनी लगन और साहित्य के प्रति अपने झुकाव से संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहीं हैं। साथ ही उन्होंने अपने इस कार्यक्रम में अपने पदाधिकारियों को नियुक्त करते हुए सम्मानित भी किया।
साथ ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना ज्योत्सना जोशी ने किया। फिर वहां उपस्थित सभी कवियों ने देशभक्ति के खूब रंग भरे। आपको बता दें कि कार्यक्रम का संचालन डॉ. क्षमा कौशिक ने किया।
इस कार्यक्रम में जी.के. पिपिल (उपाध्यक्ष), कुमार विजय ‘द्रोणी’ (महामंत्री), जनाब अंबर खरबंदा, जोत्सना जोशी, निकी पुष्कर, विवेक श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, हेमचन्द्र सकलानी, संजीव मेहता, निशा अतुल्य, महेन्द्र प्रकाशी, उर्मिला राममूर्ति, डॉ. अनिल शास्त्री ‘शरद’, जसवीर सिंह हलधर, सुभाष चंद वर्मा, अशोक शर्मा, सुनील दत्त ‘बेदार’, रविन्द्र सेठ रवि, आभा सक्सेना ‘दूनवी’, डॉ. राकेश डंगवाल, शिवचरण ‘मुज़तर’, भारती आनंद, पीताम्बर जोशी, स्वाति मौलश्री सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
