जगतगुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य की खबर लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Uttarakhand News

शनिवार को देहरादून में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजधानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती जगतगुरु रामभद्राचार्य से मिले और उनकी तबियत का हाल जाना और साथ ही उनकी स्वास्थ्य जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी की।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशिर्वाद भी प्राप्त किया। मंत्री ने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोहर हैं, उन्होंने कहा कि कल के मुकाबले आज उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *