भगवान चित्रगुप्त न केवल कायस्थों के बल्कि सभी समाज के देवता हैं – स्वामी चक्रपाणि

Dehradun News Uttarakhand News

देहरादून के इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित संगत पंगत कार्यक्रम में हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान चित्रगुप्त न केवल कायस्थों के बल्कि सभी समाज के देवता हैं।

बता दें कि तीन दिवसीय संगत पंगत कार्यक्रम पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर था जिसमे पूरे देश के कायस्थों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें स्वामी चक्रपाणि बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की पूजा से शुरू हुई। जिसमें आर के सिन्हा ने स्वामी चक्रपाणि को चांदी का मुकुट पहना का उनका सम्मान किया।

वहीं स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त ब्रम्हा की काया से उत्पन्न हुए जिससे वह ब्रम्हा पुत्र कहलाए। वह न केवल कायस्थों के बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय हैं। उनकी महिमा सभी पर बनी रहती है। उन्होंने पूर्व राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा को जन्मदिन की बधाई के साथ साथ उनकी लंबी उम्र की कामना भी की।

Share it