भदोही। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भदोही में आयोजित कार्यक्रम में ₹1,340 करोड़ से अधिक लागत की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से जनपद में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने वहां प्रदर्शित योजनाओं, उत्पादों और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभ एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की। इस दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनका लाभ सीधे आम नागरिक तक पहुंचाना है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं सीएम कहा कि भदोही में एक साथ बड़ी संख्या में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास से जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जनपद में व्यापक तैयारियां की गई थीं। विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ भदोही ने विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
