कठुआ में शहीद हुए विनोद सिंह के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Dehradun News Uttarakhand News

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला के अठूरवाला स्थित उनके आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पाकिस्तान के कायराना पूर्ण हमले की निंदा की।

वहीं मंत्री जोशी ने कहा कि आज तक का इतिहास है, कि आमने सामने की लड़ाई में पाकिस्तान कभी भारत से नहीं जीत सकता है। उन्होंने कहा पाकिस्तान के इस कायराना हमले का बदला भारतीय सेना के जवान जरूर लेंगे। उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में सरकार शहीद परिवारवालों के साथ हमेशा खड़ी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से भी शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कर्नल आरएस भंडारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, समाजसेवी ललित जोशी, सेना के अधिकारी, शहीद के परिजन सहित हज़ारो की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share it