देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रबनी वार्ड में वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट से भुट्टोवाला चोइला में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। बता दें कि यात्रा का आयोजन क्षेत्रीय ने निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला ने किया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने समस्त कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता को संबोधित किया।
बता दें कि क्षेत्रीय निवर्तमान पार्षद बुटोला अपनी कर्मठता के कारण अपने क्षेत्र में हमेशा कार्यरत रहते हैं। साथ ही सामाजिक प्रत्येक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं। उनके एक आह्वान पर उनके क्षेत्र के अधिकतम लोग इस तिरंगा पदयात्रा में शामिल हुए।
वहीं गैलेक्सियन इंटरनेशनल स्कूल के एमडी मयंक गौर स्कूल के 500 बच्चों वह 700 ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा में अपना सहयोग प्रदान किया। आपको बता दें कि यह तिरंगा पदयात्रा चंद्रबनी स्थित वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट से लेकर भुट्टोवाला तक किया गया।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विपिन कुमार, रामपाल राठौर, मदन सिंह, नवीन झा, अजय गोयल, आशीष तोमर, विलोचन प्रसाद शर्मा, अनीश भटनागर, शांति रावत, विकास कश्यप, अशोक चौहान, संतोष कुमार गुप्ता, पुष्पा भंडारी, अनिल ढकाल, विक्की यादव, जगदीश रतूड़ी, व क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता और भारी संख्या में जन समर्थन मौजूद रहे।