जन जागरण अभियान समिति के कार्यकर्ताओं ने देहरादून सिटी पार्क में किया वृक्षारोपण

Dehradun News Uttarakhand News

शनिवार को सामजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति के तत्वधान में राजधानी देहरादून के सहत्रधारा हैलीपैड के सामने एमडीडीए निर्मित सिटी पार्क में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उदेश्य से 25 फलदार वृक्षों को रोपा गया। बता दें कि संस्था द्वारा आम, लीची, अमरूद और चीकू का पौधें लगाया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने बताया कि संस्था जैव विविधता को ध्यान में रख कर वृक्षारोपण किया जाता है। ताकि स्वच्छ वातावरण के साथ साथ पशु पक्षियों को भोजन भी मिल सके।

ऐसे में संस्था के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सिटी पार्क के एक सेक्शन में सिर्फ फलदार वृक्षों को लगाया गया यह निर्णय संस्था के अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने लिया था। जिसमें संस्था के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

वही इस अभियान की संयोजिका तृप्ति नेगी ने बताया की संस्था सितम्बर माह तक शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करेगी।

इस दौरान सचिवालय में शिक्षा विभाग के अनुभाग अधिकारी डाo अशोक मिश्रा, संस्था के सचिव विवेक श्रीवास्तव, आपदा प्रबंधन विभाग में वित्त आधिकारी सतेन्द्र सिंह, सिविल इंजीनियर राजीव सक्सेना, समाजसेवी सोनिका श्रीवास्तव, अपेक्षा जोशी, अपूर्वा वत्स, तृप्ति नेगी, नरेंद्र वर्मा, मोनिका वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Share it