बसंत पंचमी को संस्था अभ्युदय वात्सल्यम् का सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा सुर्खियों में

Dehradun News Uttarakhand News

रविवार को प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा बड़े स्तर के आयोजन के क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम “लोक संस्कृति महोत्सव -2025” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ने दीप प्रज्वलित कर के किया।

वित्त मंत्री ने विकास के पथ पर अग्रसर देवभूमि उत्तराखण्ड की उपलब्धियों-गतिविधियों को समाहित करते हुए एक स्मारिका “देवभूमि उत्तराखण्ड” का विमोचन किया साथ ही उन्होंने देहरादून के जाने माने युवा स्वप्निल सिन्हा को सम्मानित भी किया।

संस्था के संस्थापक अशोक मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, गोरख्याली ,भोजपुरी,अवधी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही संस्था द्वारा संचालित किए जा रहे, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण और “नशामुक्ति अभियान” के संबंध में भी प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम में एक भारत- श्रेष्ठ भारत के अन्तर्हित संदेश के साथ, “करो योग रहो निरोग” का संदेश के साथ भारत के संविधान “मूल अधिकारों” को अभिव्यक्त करते हुए विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा एक नाटिका प्रस्तुत की जानी है।

संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून कैंट से विधायक श्रीमती सविता कपूर जी मौजूद रहीं। जहां कलाकारों, छात्र छात्राओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जाने माने कवि श्रीकांत श्री ने किया।

संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. गार्गी मिश्रा ने बताया कि सतत सेवारत अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था महिलाओं, बच्चों तथा वृद्ध नागरिकों के लिए विशेष रूप से सेवारत हैं। संस्था द्वारा वर्ष भर विभिन्न जागरूकता अभियान संचालित किए जाते हैं।

oppo_0

इस दौरान समाजसेवी स्वप्निल सिन्हा, शशि भूषण मैठानी, शिवशंकर कुशवाहा, रमेश चंद द्विवेदी, विपिन जोशी को संस्था की तरफ से अभ्युदय सम्मान दिया गया।

वहीं मौलिक अधिकार के प्रति जागरूकता विषयक नाटिका की प्रस्तुति में श्रीशांगी, कुणाल, शिवांश,
अभिषेक, समीक्षा, मोहित, आस्था,अर्जुन, दिव्यांशु
सागर ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में शशिकांत दुबे, शशिकांत कुशवाहा, समाजसेवी स्वप्निल सिन्हा, गायक गिरीश सनवाल, हरीश मेहरा एवं टीम, शशिभूषण मैठानी, विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Share it