देहरादून के डंडा लोखंड में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन में संगठित हिंदू एकता को मज़बूत बनाने का आह्वान

Dehradun News National News Spiritual Uttarakhand News

देहरादून के वार्ड न. 60 न. डंडा लोखंड में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देहरादून की जनता ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। वैसे तो विराट हिंदू सम्मेलन इस समय पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है परंतु देहरादून में हुए इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तीर्थाचार्य राम विशाल दास महाराज (पीठाधीश्वर-विश्व सनातन महापीठ) और आरएसएस के वैदिक बौद्धिक किशोर नौटियाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जे पी नौटियाल ने की। साथ ही इस कार्यक्रम के संयोजक स्थानीय पार्षद अभिषेक पंत थे। कार्यक्रम के संरक्षक और का दायित्व डॉ अनुज सिंह ने निभाया। जहां कोषाध्यक्ष का दायित्व दिनेश पंत जी रहे वहीं नगर संचालक महेंद्र कुमार रहे। यह भी बता दें कि मंच संचालन प्रमोद कुमार दीक्षित ने किया।

ऐसे में मंच संचालक प्रमोद दीक्षित ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दूरदृष्टि से लोगों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी कराई इसमें-गणेश वंदना, अतिथि स्वागत, लव जिहाद पे आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति छोटे-छोटे बच्चों व युवाओं/महिला कलाकारों के साथ मिलकर तैयार की गई। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों के द्वारा प्रतिभागी को सम्मानित किया गया। उसके पश्चात सामाजिक समरसता भोज का प्रबन्ध करते हुए अतिथियों का अभिनंदन कर उन्हें विदाई दी गई।

यह भी बता दें कि कार्यक्रम में वक्ता ने हिंदू समरसता और संगठित हिंदू एकता को मज़बूत बनाने का आह्वान करते हुए सभी को एकजुट होकर अपने धर्म की रक्षा करने का संदेश दिया गया। वहां उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जम कर सराहना की। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम धर्मराज सिंह के निर्देशन में हुआ।

इस कार्यक्रम में व्यवस्था में सहयोग करने वाले सभी सदस्य धर्मराज सिंह, निरंजन, कुंवर, पंकज, राकेश, संतोष, रतन, जीवेश, जनार्दन, कमल पंत व अन्य सभी लोग मौजूद रहे।

Share it