होली के अवसर पर हिंदी भवन के काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से खूब जमाया रंग

Dehradun News Uttarakhand News

रविवार को देहरादून के हिंदी भवन में होली के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता डॉ. राम विनय सिंह ने किया। वहां उपस्थित सभी कवियों ने अपनी रचनाएं सुनकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

बता दें कि वहां उपस्थित सभी कवियों ने होली पर अपनी अपनी रचनाएं सुनाई। साथ ही रवींद्र सेठ जो कि हास्य व्यंग के प्रसिद्ध कवि हैं उन्होंने अपनी रचनाओं से सभी को बहुत हंसाया। आपको बता दें कि प्रेम रस के कवि सत्य प्रकाश शर्मा सत्य ने अपनी प्रेम रस की कविता सुनाया।

वहीं कुछ महिला कवयित्रियां भी इस कार्यक्रम में भागीदार बनी। माहेश्वरी कनेरी, स्वाति मौलश्री, संगीता शाह ने अपनी रचना सुनकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

इस कार्यक्रम में दीपक सती, नवीन उपाध्याय, डॉ. नीता कुकरेती, अरुण भट्ट, नरेंद्र शर्मा अमन, शक्ति प्रसाद जिज्ञासु, पत्रकार प्रमोद बेलवाल, स्वप्निल सिन्हा, एवं विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share it