चंद्रबनी क्षेत्र के लोगों के विरोध के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया जिसमें आशारोड़ी – झाझरा हाईवे के पानी निकासी जो चंद्रबनी चोयला के गांवों में निकला जा रहा था उसे बंद करने का फैसला लिया गया। क्षेत्रीय विधायक सदैव सिंह पुंडीर के स्थानीय निरीक्षण के बाद कन्वर्ट नालों को अधिकारियों द्वारा बंद करने का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि देहरादून में आशारोड़ी – झाझरा हाईवे का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है जिसमें नेशनल हाईवे के के अधिकारियों के गलती के कारण हाईवे के पानी निकासी का मुंह चंद्रबनी चोयला पटियों वाला की ओर किया जा रहा था। इसका पता चलते ही ग्रामीणों ने स्थानीय पार्षद सुमन बुटोला को बताया। इसके बाद स्थानीय पार्षद और पूर्व पार्षद सुखवीर सिंह बुटोला ने सैकड़ों लोगों के साथ इसका जम कर विरोध किया और काम को रुकवा दिया था।
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इसका निरीक्षण किया। विधायक पुंडीर ने बताया कि सभी कन्वर्ट नालों को अधिकारियों द्वारा बंद करने का निर्णय लिया गया है। वह पानी की निकासी को पूर्व में जा रहे नालों नालों पर छोड़ने हेतु सहमति व्यक्त की गई है वह नालों को नेशनल हाईवे द्वारा पक्का निर्माण किया जाएगा। जिसके पश्चात ग्रामीणों द्वारा तीन दिनों से चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन को बंद कर दिया गया, आपको बता दें कि स्थानीय जनता ने का सीएम धामी और विधायक पुंडीर का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, क्षेत्रीय पार्षद सुमन बुटोला, पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला, अजय गोयल, अनिल ढकाल, अनिल मिश्रा, पी पी सिंह, केशव पोखरियाल, मनोज पंत, जगदीश रतूडी, मयंक गौर, विलोचन प्रसाद शर्मा, मंजू सिंह, सूपा देवी, कमल रावल, योगेश सोम बहादुर, मन बहादुर, सज्जन पासवान, सुंदरी देवी, पुष्पा देवी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
