सीएम योगी ने किया 68 हजार ग्राम प्रहरियों के योगदान का सम्मान, सुरक्षित गांवों पर दिया जोर

National News Uttra Pradesh

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गांवों की सुरक्षा, शांति और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

बता दें कि सीएम योगी ने कहा कि ग्राम प्रहरियों की सजगता एवं सतर्कता से गांवों को सुरक्षित बनाने में मदद मिलती है। उनकी सक्रियता ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर गांव ही विकसित भारत के संकल्प की सशक्त नींव हैं। गांवों में सुरक्षा का बेहतर वातावरण होने से विकास कार्यों को गति मिलती है और ग्रामीणों में विश्वास मजबूत होता है।

वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के ग्राम प्रहरियों के सराहनीय योगदान को सम्मान देने के साथ ही ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया।

Share it