हर इंसान को स्वप्निल होना ही चाहिए – भगत सिंह कोश्यारी

Dehradun News National News Uttarakhand News

राजधानी देहरादून के डीएल रोड स्थित कन्या गुरुकुल परिसर में सामाजिक संस्था जन जागरण अभियान द्वारा उत्तराखण्ड स्टेट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली 9 छात्राओं को “नवरत्न सम्मान” से सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित कर के की गई।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने मेधावी छात्राओं का सम्मान कर कहा कि संस्था के सभी कार्य जनहित में बेहद सराहनीय है। ऐसे सामाजिक कार्यों से राष्ट्र का पूर्ण विकास सम्भव है। संस्था के अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर इंसान को स्वप्निल ही होना चाहिए। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आपने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि अपने अभिभावक और समूचे प्रदेश का नाम रौशन किया है।

वही अति विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग कुसुम कंडवाल ने कहा कि हमारी इतनी होनहार छात्राओं का सम्मान करने वाली संस्था भी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि यही छात्राएं निश्चित ही कल हमारे समाज का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए यह भी कहा कि आपको किसी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो महिला आयोग आपके साथ खड़ी है ।

साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रही उत्तराखंड भाजपा की महामंत्री दीप्ति रावत ने भी संस्था के कार्यो को खूब सराहा, उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारत एक नारी प्रधान देश है और यहां महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कदमताल मिला कर देश निर्माण में जुटी है। उन्होंने कहा कि ये छात्राएं की निकट भविष्य में कई अहम पदों पर नियुक्त हो कर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी।

ऐसे में कन्या गुरुकुल की प्रधानाचार्या हेमन पाठक ने कहा कि इन मेधावी छात्राओं को सम्मान देने के लिए मेरे कॉलेज को चुनने संस्था का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं की पढ़ाई के प्रति रूचि अद्वितीय है, ऐसे ही छात्राएं कल की भविष्य बनती है। उन्होंने छात्राओं सहित उनके अभिभावकों को बधाई दी और आगे भी ऐसे ही निरंतर मेहनत करते रहने का सुझाव दिया।

मुख्य वक्ता समाजसेविका विजयालक्ष्मी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी लगन के साथ आगे की पढ़ाई जारी रखें। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपनी हैंडराइटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा और अच्छी हैंडराइटिंग करने के कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

ऐसे में संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि उन्हें सामाजिक कार्यों कर के उन्हें हृदय से प्रसन्नता होती है। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा उनके पिता स्वर्गीय बृजकिशोर प्रसाद से मिलती रही है। संस्था के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने मंच संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संरक्षक डॉ. राजेश डोभाल ने किया।

बता दें कि इस कार्यक्रम को करने में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए कांशी ज्वेलर्स के स्वामी सुनील मैसोन, डाउनकाउंट बेकर्स के.., जय प्रकाश एंड संस के …, संत कबीर डेरी के अमित खेरा, और चड्ढा बेकर्स को संस्था ने सम्मानित कर उनका आभार जताया।

इन लड़कियों को मिला नवरत्न सम्मान :-

  1. मानसी कक्षा 12, डीएवी इंटर कॉलेज, देहरादून स्थान – 2 (94.6%)
  2. प्रियांशी कक्षा 12, SVMIC नथुवावाला देहरादून। स्थान – 20 (93.4%)
  3. आरोही कक्षा 10, हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल, अम्बीवाला, प्रेमनगर देहरादून। स्थान – 6 (96.6%)
  4. मानवी खत्री कक्षा 10, शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल, सेकेंडरी स्कूल, देहरादून। स्थान – 10 (96.5%)
  5. मानसी कक्षा 10, सेंट जॉर्स एकेडमी हाई स्कूल, नवादा, देहरादून। स्थान – 14 (94.8%)
  6. साक्षी कक्षा 10, पीएम श्री जी आई सी मालदेवता, देहरादून। स्थान 15 (94.6%)
  7. अक्षिता नेगी कक्षा 10, हिल क्वीन पब्लिक हाई स्कूल, नाथवाला देहरादून। स्थान
  8. नंदिनी, कक्षा 10 स्नेहा दून अकादमी देहरादून। स्थान – 25 (92.6%)
  9. श्रुति सूद कक्षा 10, SGNP MIC खुरबुरा, देहरादून। स्थान 25 (92.6%)

इस दौरान संस्था के संरक्षक पीयूष भटनागर, धनंजय कुकरेती, उपाध्यक्ष प्रमोद बेलवाल, प्रो अर्चना डीमरी, विजय शुक्ला, सौरभ त्रिपाठी, खुशी रावत, सताक्षी सहित सभी बच्चों के अभिभावक सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Share it