लखनऊ। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित विश्व के सबसे बड़े एवं भारत के पहले डिजिटल जनगणना अभियान ‘जनगणना-2027’ के द्वितीय चरण के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश में स्व-गणना एवं घर-घर जनगणना की प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
बता दें कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जनगणना-2027 हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त होने वाले आंकड़े प्रदेश की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन आंकड़ों के आधार पर प्रदेश के समग्र विकास के लिए ठोस, व्यावहारिक एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सकेगी।
साथ ही सीएम ने कहा कि किसी भी प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए सटीक आंकड़ों का होना बेहद आवश्यक है। जनगणना से प्राप्त जानकारी सरकार को यह समझने में मदद करेगी कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की क्या स्थिति है और किन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने तथा सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
ऐसे में उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना एक महत्वपूर्ण पहल है। स्व-गणना की सुविधा के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे, वहीं घर-घर जाकर जनगणना की प्रक्रिया के तहत आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। इससे जनगणना अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने में मदद मिलेगी।
हालांकि सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं का आधार है। प्रत्येक नागरिक की सहभागिता इस अभियान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।
वहीं उन्होंने जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि जनगणना की प्रक्रिया सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।
यह भी बता दें कि ने विश्वास जताया कि जनगणना-2027 से प्राप्त सटीक एवं व्यापक आंकड़े उत्तर प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

