मंगलवार को उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी देहरादून में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बता दें कि मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सीएम धामी की घोषणा के अनुरूप संतला देवी मंदिर के समीप नून नदी पर प्रस्तावित झील निर्माण परियोजना से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएँ शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने कहा को इस झील के निर्माण से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ होगी तथा मसूरी एवं सहसपुर विधानसभा क्षेत्रों के निवासियों को स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही, क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना सदैव मेरी प्राथमिकता रही है और इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ।

