उत्तराखंड को जैविक प्रदेश बनाने की दिशा में नई पहल

Dehradun News Uttarakhand News

बुधवार को देहरादून के किसान भवन में उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। जिसमें उत्तराखंड को जैविक प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।

बता दें कि किसानों के प्रशिक्षण हेतु में उत्तरकाशी के मुख्य कृषि अधिकारी ने आत्मा परियोजन के अन्तर्गत 40 किसानों को देहरादून भेजा। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ जैविक उत्पाद परिषद के प्रबंध निदेशक नवीन बफील ने किया। साथ ही उन्होंने ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद किसान यदि इसे उपयोग में लाते है तो निश्चित रूप से वह स्वयं के विकास के साथ साथ अपने प्रदेश को एक नई ऊंचाई तक ले जाएंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि किसान यदि इसका लाभ लें तो निश्चित ही उत्तराखंड राज्य को जैविक राज्य बना सकते है। निश्चित रूप से यह प्रयोग किसानों के जीवन के साथ साथ राज्य के उत्थान में मिल का पत्थर साबित होगा। साथ हो उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड जैविक उत्पादक परिषद समय समय पर ऐसे आयोजन को करता रहता है।

Share it