सोमवार को चंद्रबनी वार्ड के पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला अधिकारी महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित कर आसन नदी के किनारे अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। आपको बता दें कि आसन नदी का हाल आज नाले से भी बद्तर हो चुका है उसके बावजूद भी यहां पर अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
ऐसे में क्षेत्र के पूर्व पार्षद बुटोला सहित ग्रामीणों ने इसका ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को देते हुए बताया कि नगर निगम देहरादून के अंतर्गत चंद्रबनी वार्ड 91 कैलाशपुर जय कॉलोनी के पास व उससे आगे महादेव एंक्लेव की ओर नाले पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध रूप से पुसतो का निर्माण किया जा रहा है, जिससे पानी का बहाव प्रभावित हो गया है व आसपास कॉलोनी की ओर बरसात में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
साथ ही जय कॉलोनी की ओर व महादेव इंक्लेव से आगे आबादी में भी बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है इन लोगों को समझाने पर भी जबरदस्ती इनके द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है यहां पर नदी की चौड़ाई लगभग 50 से 70 फीट से अधिक थी जिसको काम कर 20-22 फीट कर दिया गया है जिससे आने आने वाले समय में बाढ़ की स्थिति और खतरनाक हो सकती है। आपको बता दें कि बरसात के दिनों में सबसे ज्यादा खतरा श्री कृष्णा एनक्लेव में सबसे ज्यादा होता है पिछले वर्ष बरसात में इसका ज्ञापन प्रशासन को दिया गया था।
हालांकि यहां पर नगर निगम व जलमग्न भूमि नॉन जेड भूमि है जिस पर अतिक्रमण किया गया है नगर निगम को भी कई बार जानकारी दी गई है मगर उनके द्वारा नॉन जेड भूमि पर कार्रवाई से मना किया गया है। ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि यहां पर जल मग्न भूमि नॉन जेड भूमि व नगर निगम की भूमि का सीमांकन कर अवैध पुस्तो को हटाने व नदी की चौड़ाई बढ़ाने हेतु राजस्व विभाग व नगर निगम को संयुक्त रूप से निर्देशित कर शीघ्र समस्या के समाधान हेतु ज्ञापन कार्यवाही की जाए।
इस मौके पर मनोज पंत, सुरज रावत, विनोद भंडारी, देवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, बृजेश, चहल कुमार, दिनेश चंद्र, सूरज रावत आदि अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
