राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामना के साथ सीएम धामी ने की वोट की अपील

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति का अपना महत्व है। साथ ही सीएम ने कहा कि राष्ट्र के प्रत्येक मतदाताओं को अपने मत के अधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए एवं लोगों को इसके लिए जागरूक भी करना चाहिए, यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *