कविताओं में छलका राष्ट्रप्रेम, प्रगतिशील क्लब की गोष्ठी बनी यादगार

Dehradun News National News Spiritual Uttarakhand News Uttra Pradesh

रविवार को देहरादून के करणपुर स्थित प्रगतिशील क्लब में काव्यगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें देहरादून के मशहूर कवियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल शास्त्री “शरद” ने की और मुख्य अतिथि कुशीनगर जिले के डॉ. विनीत श्रीवास्तव रहे।

बता दें कि संस्था के अध्यक्ष पीयूष भटनागर ने अपने संबोधन में संस्था का परिचय देते कहा कि यह संस्था 1976 से साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर महीने के दूसरे सोमवार को संस्था काव्य गोष्ठी का आयोजन करती है। वहीं संस्था के सचिव ने मुख्य अतिथि डॉ. विनीत श्रीवास्तव और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अनिल शास्त्री का स्वागत किया।

ऐसे में कवयित्री कविता बिष्ट की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वहीं वीर रस के कवि जसवीर सिंह हलधर आजादी पर समर्पित अपनी कविता सुनाई। तो जी के पिपिल ने अपनी 1977 कि लिखी सुंदर रचना सुनाई। साथ ही वहां उपस्थित सभी ने अपनी कवियों ने अपनी अपनी सर्वश्रेष्ठ रचनाएं सुनाई। आपको बता दें कि कार्यक्रम का संचालन युवा कवि विवेक श्रीवास्तव ने किया उन्होंने महाभारत पर लिखी अपनी सर्वश्रेष्ठ रचना सुनाकर सबको चौंका दिया।

इस कार्यक्रम में शिव चरण शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रविन्द्र सेठ, अरविंद गंगवार, नवीन आजम, पवन शर्मा, आनंद सिंह, संजय प्रधान, महेंद्र प्रकाशी, दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share it