राष्ट्रीय कवि संगम के मासिक काव्य गोष्ठी में कवियों ने मचाई धूम

Dehradun News Uttarakhand News

‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महानगर महिला व पुरुष इकाई देहरादून के तत्वावधान में आज 28 अप्रैल 2024 को मासिक काव्य गोष्ठी रामचन्द्र कृपालु भजमन विशेष के उपलक्ष में राष्ट्रीय कवि संगम की अध्यक्ष “मीरा नवेली” की अध्यक्षता में एयरविंगस इंस्टीट्यूट, जी.एम.एस. में अयय मोहन सिंह की तरफ से आयोजित की गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका रमा गोयल से मंच सुशोभित रहा। विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम की प्रदेश महामंत्री महिमा रहीं।

बता दें कि भारतीय परम्परानुसार सर्वप्रथम माँ सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। उसके उपरांत गोष्ठी का शुभारंभ अर्चना झा ‘सरित’ की सरस्वती वंदना से किया गया। राष्ट्रीय कवि संगम महानगर की इस काव्य गोष्ठी का संचालन ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई की महामंत्री शोभा पराशर ने किया।

साथ ही इस गोष्ठी में संयोजन महानगर संगठन मंत्री गार्गी मिश्रा का रहा। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी में सभी कवि व कवयित्रियों ने सुंदर गीत, ग़ज़ल, नज़्म और कविताएं सुनाई। अजय मोहन के सौजन्य से सुंदर, सफ़ल और सुव्यवस्थित काव्य सभा आयोजित हुई। हम सब उनका आभार व्यवक्त करते हैं। सभी की सुंदर रचनाओं से काव्य सभा नई उमंग से सराबोर हुई।

वहीं मीरा नवेली, अशोक खुराना, ओज कवि श्रीकांत श्री, महिमा श्री जी, जसवीर हलधर, आ. सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’ , नीरू नैय्यर ‘निलोफर’, शोभा पाराशर, अर्चना झा ‘सरित,’ गार्गी मिश्रा, राकेश जैन, दर्द गढवाली, नरेन्द्र दीक्षित, संजय प्रधान, कृष्ण दत्त शर्मा, शिवशंकर कुशवाहा की उपस्थिति से काव्य गोष्ठी आनन्दमय हो गई। सभी ने बहुत सुन्दर काव्य पाठ किया।

ऐसे में सभी की प्रस्तुतियां बहुत उत्कृष्ट रहीं। करतल ध्वनि से पटल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। सभी रचनाकारों को उत्तम काव्यपाठ हेतु स्नेह तथा शुभकामनाएं प्राप्त हुई। मीरा नवेली के अध्यक्षीय उद्बोधन तथा काव्य पाठ के पश्चात, मुख्य अतिथि रमा गोयल के उद्बोधन से गोष्ठी को पूर्णता प्रदान की गई।

सफल एवं सुंदर आयोजन हेतु सभी कवि एवं कवयित्रियों को हार्दिक बधाई तथा अनन्त शुभकामनाएं।

Share it