सीएम धामी से मिली कवयित्री कविता बिष्ट ‘नेह’, भेंट की अपनी चार पुस्तकें

Dehradun News National News Spiritual Uttarakhand News

देहरादून की प्रसिद्ध कवयित्री कविता बिष्ट ‘नेह’ वरिष्ठ साहित्यकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सीएम धामी को अपनी चार पुस्तकें ‘प्रेम कलश’ (काव्य संग्रह), ‘कहती सबसे नेह’ (कुंडलियाँ संग्रह), ‘नेहामृत साहस्री’ (दोहा संग्रह) तथा ‘दुहिता नेह कलश’ (घनाक्षरी संग्रह) सप्रेम भेंट की।

बता दें कि भेंट के दौरान सीएम धामी से ने कविता बिष्ट ‘नेह’ की साहित्यिक यात्रा एवं लेखन के प्रति उनकी निरंतर साधना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं कवयित्री ने कहा कि सीएम धामी का सहज एवं स्नेहपूर्ण व्यवहार तथा धैर्यपूर्वक उनकी बातों को सुनना उनके लिए अत्यंत सुखद एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।

साथ ही उन्होंने अपनी साहित्यिक गतिविधियों एवं ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक सामाजिक राष्ट्रीय संस्था से संबंधित विषयों पर भी सीएम धामी से चर्चा की। इस पर सीएम ने सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं प्रोत्साहन दिए। इसके लिए उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया। वहीं कवयित्री ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, उन्हें हार्दिक धन्यवाद एवं अनंत शुभकामनाएँ व्यक्त की।

Share it